पुलगांव ह t या कांड का हुआ खुलासा : दो आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म के प्रयास में विरोध करने पर महिला की निर्मम ह t या, दो आरोपी दबोचे गए

* दुष्कर्म के प्रयास में विरोध करने पर महिला की निर्मम हत्या …
* शराब के नशे में वारदात को दिया अंजाम महिला को सुनसान जगह ले जाकर उतारा मौत के घाट, दो आरोपी गिरफ्तार..

दुर्ग। पुलगांव थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के अंधे कत्ल की गुत्थी को दुर्ग पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज तथा गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हर्ष यादव (19) निवासी पीसेगांव एवं नितेश ठाकुर (20) निवासी चंदखुरी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार भगवंतीन साहू 16 जुलाई को प्रतिदिन की तरह मजदूरी कार्य के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी बीच पुलगांव नाला फ्लाईओवर के पास झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना मिली। जिला अस्पताल में परिजनों ने शव की पहचान भगवंतीन साहू के रूप में की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर, चेहरे और हाथ पर गंभीर चोटों के साथ हत्या की पुष्टि हुई।

खैरगुड़ा में महिलाओं ने संभाली धान रोपाई की कमान, लोकगीतों से गूंजा पूरा खेत

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया तथा आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। स्थानीय लोगों, मजदूरों और ई-रिक्शा चालकों से पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर हर्ष यादव और नितेश ठाकुर को हिरासत में लिया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना वाले दिन वे शराब के नशे में थे। दोनों ने महिला को पैसों का लालच देकर अपने साथ पुलगांव नाला स्थित सुनसान स्थान पर ले गए। वहां महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया गया। महिला द्वारा विरोध करने और पुलिस में शिकायत की चेतावनी देने पर दोनों घबरा गए और उसकी हत्या की साजिश रच डाली।

पुलगांव हत्या कांड का हुआ खुलासा आरोपियों ने पहले गमछे से महिला का गला दबाया और फिर बोल्डर पत्थर से सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए तथा साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से अपने कपड़े बदलकर छिपा दिए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर, घटना के समय पहने गए कपड़े और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

दुर्ग पुलिस ने इस मामले के त्वरित खुलासे का श्रेय घटनास्थल के वैज्ञानिक निरीक्षण, तकनीकी विश्लेषण और विवेचना टीम की सक्रियता को दिया है। पुलिस ने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील भी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!