साल्हेवारा में पशु तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

10 भैंस समेत 12.08 लाख का माल जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

* साल्हेवारा में पशु तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…
* 10 भैंस समेत 12.08 लाख का माल जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार…

साल्हेवारा में पशु तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाईकेसीजी/साल्हेवारा(इला पटेल)। पशु तस्करी एवं पशुओं के प्रति क्रूरता के खिलाफ केसीजी जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 नग भैंस-भैंसी, दो पिकअप वाहन और चार मोबाइल फोन समेत करीब 12.08 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

नाकाबंदी कर पकड़ा पहला वाहन
पुलिस के अनुसार 21 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग पिकअप वाहन में मवेशियों को ठूंसकर, बिना चारा-पानी के नागपुर की ओर कत्लखाने ले जा रहे हैं। सूचना पर साल्हेवारा थाना के सामने नाकाबंदी की गई।

इस दौरान पिकअप क्रमांक MP 50-G-2381 को रोककर जांच की गई। वाहन में छह भैंस-भैंसी क्रूरता पूर्वक भरी मिलीं। पूछताछ में आरोपियों की पहचान अमन मेरावी (23) और अजय वीके (19), निवासी बालाघाट (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई। मवेशियों के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

साल्हेवारा में पशु तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाईदूसरे वाहन से भी चार मवेशी बरामद
इसी तरह दूसरी कार्रवाई में पिकअप क्रमांक CG 22-X-0378 को रोककर जांच की गई। वाहन में चार भैंस व पड़वा ठूंसकर भरे हुए पाए गए। इन्हें भी बिना चारा-पानी के तिरपाल से ढककर परिवहन किया जा रहा था।

प्रेस क्लब राजनांदगांव की कार्यकारिणी घोषित; वरिष्ठों के साथ युवाओं को भी मिला प्रतिनिधित्व

पूछताछ में आरोपियों की पहचान हरिशंकर ध्रुव (27) और उमेश कुमार साहू (30), निवासी बलौदाबाजार के रूप में हुई। दोनों मामलों में पुलिस ने अपराध क्रमांक 27/2026 एवं 28/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

12.08 लाख की संपत्ति जब्त
पुलिस ने दोनों मामलों में 10 नग भैंसा-भैंसी की अनुमानित कीमत 1.75 लाख रुपए, दो पिकअप वाहन करीब 10 लाख रुपए तथा चार मोबाइल फोन करीब 33 हजार रुपए के जब्त किए हैं। कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में थाना साल्हेवारा पुलिस टीम द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!