‘कचरा भट्ठी’ के पास झाड़ियों से देशी शराब बरामद -युवक गिरफ्तार

सोशल मीडिया की शिकायत पर एक्शन, झाड़ियों से 31 पाव देशी शराब बरामद ‘कचरा भट्ठी’ के पास अधिक कीमत पर शराब बेचने वाला युवक पकड़ा गया

भिलाई में अवैध शराब बिक्री करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, 31 पाव देशी मदिरा जब्त…

दुर्ग ; कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो और शिकायत के आधार पर की गई।

जनगणना कर्मियों को मिली बड़ी राहत, प्रगणकों व सुपरवाइजरों का ₹9,400 मानदेय जारी

जानकारी के अनुसार, जवाहर नगर भिलाई स्थित देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान बसंत विहार, जिसे स्थानीय लोग आम बोलचाल में “कचरा भट्ठी” के नाम से जानते हैं, के आसपास एक व्यक्ति द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर शराब बेचने की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले की जांच के लिए वृत्त प्रभारी अधिकारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती सुप्रिया शर्मा के नेतृत्व में टीम ने 15 जुलाई 2026 को जांच की।

जांच के दौरान वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान मो. हामिद खान पिता नूर मोहम्मद, निवासी बैकुण्ठधाम, थाना छावनी के रूप में की गई। पूछताछ एवं आरोपी की निशानदेही पर मदिरा दुकान के समीप झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 31 पाव देशी मदिरा मसाला शोले बरामद की गई।

सुपेला रावणभाठा में तोड़फोड़ पर विधायक रिकेश सेन नाराज़

आबकारी विभाग ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 95/2026 के तहत छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(2) एवं 59(क) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा कारोबार एवं निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!