कुम्हारी में महिला तस्कर गिरफ्तार

कुम्हारी के आदर्श गौठान के पास डेढ़ किलो से अधिक गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

* कुम्हारी के आदर्श गौठान के पास डेढ़ किलो से अधिक गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार…

कुम्हारी/राकेश सोनकर की रिपोर्ट :  नशे और अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ दुर्ग पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुम्हारी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

शनिवार को पुलिस ने अस्पताल के पीछे, गौठान गेट के सामने घेराबंदी कर एक महिला आरोपी को अवैध गांजे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

शिवोम विद्यापीठ में साइबर सिक्योरिटी और IT इंफ्रास्ट्रक्चर पर सेमिनार आयोजित

पकड़ी गई आरोपिया की पहचान कोचिं देवार (30 वर्ष), पति मदन देवार, निवासी रामनगर सब्जी मंडी के पास, कुम्हारी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपिया के कब्जे से ₹78,500 मूल्य का कुल 1.570 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कुम्हारी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे आदर्श गौठान गेट के पास एक महिला अवैध रूप से गांजा बेचने की फिराक में ग्राहक का इंतजार कर रही है। सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर रेड मारी।

कोरिया में प्रयोगशालाओं और ई-पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ, क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिलेगी विश्वस्तरीय शिक्षा

पूछताछ के दौरान महिला ने अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से गांजा रखना और बेचना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपिया के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आरोपिया को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ की खबर का बड़ा असर: सुदूर गांव में बीमार पंडो दंपत्ति के घर खुद पहुंची मेडिकल टीम

इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई में कुम्हारी थाना स्टाफ और एसीसीयू टीम की सराहनीय भूमिका रही। इस सफलता के बाद दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध शराब, नशीले पदार्थों की बिक्री, परिवहन या संग्रहण जैसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि से दूर रहें।

पुलिस ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!