दुर्ग क्राइम : लिफ्ट मांगकर रोका फिर हमला, आरोपी के साथ अपचारी बालक भी गिरफ्तार

रात 3 बजे हनुमान मंदिर के पास वारदात, युवक के पेट-पेट पर धारदार हथियार से हमला

* दुर्ग क्राइम: धमधा नाका में लिफ्ट मांगकर युवक को रोका, रात 3 बजे हनुमान मंदिर के पास वारदात…
* युवक के पेट पर धारदार हथियार से हमला,आरोपी के साथ अपचारी बालक भी गिरफ्तार…

दुर्ग क्राइम : लिफ्ट मांगकर रोका फिर हमला, आरोपी के साथ अपचारी बालक भी गिरफ्तारदुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र के धमधा नाका रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास रात्रि में युवक को रोककर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और मारपीट करने का मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार 15 अगस्त की रात करीब 3 बजे युवक मोटरसाइकिल से दुर्ग स्टेशन जा रहा था। इसी दौरान दो व्यक्तियों ने उससे लिफ्ट मांगी। युवक के वाहन रोकते ही दोनों ने कथित तौर पर अश्लील गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।

“ऑटो- ई रिक्शा में QR कोड लगाने की प्रक्रिया का हुआ शुभारंभ

हाथ-मुक्के के बाद धारदार हथियार से हमला
विवाद के दौरान आरोपियों ने युवक के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक के पेट और पीठ में गंभीर चोटें आईं।

घायल को तत्काल जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेकाहारा रायपुर रेफर किया गया। घटना के बाद पीड़ित ने मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी को दबोचा, हथियार जब्त
दुर्ग क्राइम : लिफ्ट मांगकर रोका फिर हमला, आरोपी के साथ अपचारी बालक भी गिरफ्ताररिपोर्ट के आधार पर मोहन नगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 575/2026 दर्ज कर धारा 296, 351(3), 118(2), 109(1), 3(5) बीएनएस तथा धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला कायम किया।

विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी करते हुए सूर्य प्रकाश निर्मलकर उर्फ सोनू, निवासी न्यू शांति नगर दुर्ग, को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद कर जब्त किया गया।

अपचारी बालक भी मामले में शामिल, जांच जारी
पुलिस जांच में एक अपचारी बालक के भी घटना में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। उसकी पहचान कानून के प्रावधानों के अनुसार गोपनीय रखी गई है और किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि रात्रि के समय अनजान लोगों को लिफ्ट देने अथवा संदिग्ध परिस्थितियों में रुकने से सावधानी बरतें। किसी भी विवाद या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!