50 किलोग्राम गांजा व नगदी रकम के साथ कार में गांजा की तस्करी करते 02 तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वर्ष 2026 में अब तक एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट द्वारा गांजा के 12 प्रकरणों में 27 आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता के
संयुक्त मॉनिटरिंग में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।
मुख्य बिंदु
वर्ष 2026 में अब तक एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट द्वारा गांजा के 12 प्रकरणों में 27 आरोपी गिरफ्तार।
कुल 125.658 किलोग्राम गांजा, ₹2,04,700 नगद, 02 चारपहिया वाहन एवं 05 मोबाइल फोन जप्त।
इस कार्रवाई में आरोपियों से 50 किलो 94 ग्राम गांजा जप्त।
₹2,00,000 नगद, 02 मोबाइल फोन एवं एक टोयोटा कार (MH 01 BU 9616) जप्त।
जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹32,67,000।
थाना सिविल लाइन क्षेत्र में दोनों आरोपियों को गांजा सहित गिरफ्तार किया गया।
अन्य आरोपियों के संबंध में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर विस्तृत पूछताछ जारी।
घटना का विवरण
दिनांक 14.02.2026 को एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाइन क्षेत्रांतर्गत केनाल रोड स्थित दुर्गा मंच के पीछे खाली मैदान में एक चारपहिया वाहन में सवार दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री के उद्देश्य से ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट एवं थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर वाहन को चिन्हित किया गया।
वाहन की जांच करने पर उसमें सवार दो व्यक्तियों ने अपना नाम —
हृषिकेश उर्फ ऋषिकेश उर्फ ऋषि सरोज (28 वर्ष), निवासी धमतरी
हिमांशु दामले (31 वर्ष), निवासी अम्बागढ़ चौकी, जिला मोहला-मानपुर
बताया।वाहन की तलाशी लेने पर अलग-अलग पैकेटों में कुल 50 किलो 94 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
आरोपियों के कब्जे से ₹2 लाख नगद, 02 मोबाइल फोन एवं टोयोटा कार जप्त कर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 88/26 धारा 20(सी), 29 नारकोटिक एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।
आगे की कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की पहचान कर End-to-End कार्रवाई की जाएगी।
