अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 02 मामलों में कुल 29 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित शराब जप्त

साइबर सेल, थाना बागनदी एवं थाना डोंगरगढ़ की संयुक्त कार्यवाही

 

अवैध शराब बिक्री व परिवहन पर सख्त अभियान जारी,कुल 29 पेटी (260.8 बल्क लीटर) अंग्रेजी शराब कीमती ₹3,02,610/- जप्त
06 आरोपी गिरफ्तार, 02 चारपहिया वाहन जप्त, कुल जप्ती लगभग ₹18 लाख,आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक (साइबर) अलेक्जेंडर किरो एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ केसरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
दिनांक 17.02.2026 को संयुक्त टीम द्वारा दो अलग-अलग कार्रवाई में मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब जप्त की गई।,प्रकरण क्रमांक 01 – थाना बागनदी
अपराध क्रमांक 06/26,धारा – 34(2), 36 आबकारी एक्ट,जप्त सामग्री:,25 पेटी शराब (कुल 228 बल्क लीटर),कुल कीमत – ₹2,82,630/-
ब्रांड विवरण:
मैकडॉवल नंबर-01 – 05 पेटी,रॉयल स्टैग – 05 पेटी
ब्लेंडर प्राइड – 05 पेटी,ब्लैक एंड व्हाइट – 01 पेटी
गोवा अंग्रेजी शराब – 06 पेटी,किंगफिशर बीयर – 02 पेटी,बडवाइजर बीयर – 01 पेटी
जप्त वाहन:सफेद रंग की Hyundai i20 (क्रमांक CG 04 PV 8379)
गिरफ्तार आरोपी:
तोषण ठाकुर (30 वर्ष), वार्ड नं. 20 कोटा, थाना सरस्वती नगर, रायपुर
अनुराग सिंह राजपूत (32 वर्ष), वार्ड नं. 20 कोटा, थाना सरस्वती नगर, रायपुर,

प्रकरण क्रमांक 02 – थाना डोंगरगढ़
अपराध क्रमांक 87/26,धारा – 34(2), 36 आबकारी एक्ट, 3(5) बीएनएस,जप्त सामग्री:
04 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब,कुल 32.04 बल्क लीटर
कीमत – ₹19,980/-,जप्त वाहन:
काले रंग की स्कॉर्पियो (क्रमांक CG 08 BA 8996)
गिरफ्तार आरोपी:
प्रहलाद निर्मलकर (22 वर्ष), ग्राम सलोनी, थाना डोंगरगढ़
नोहर वर्मा (24 वर्ष), ग्राम अन्या नवागांव, मोहरा चौकी,लाकेश कंवर (21 वर्ष), ग्राम पिपरिया, थाना डोंगरगढ़
दामेंद्र कुमार साहू (19 वर्ष), ग्राम नागतराय, थाना डोंगरगढ़
कुल जप्ती विवरण
कुल 29 पेटी (260.8 बल्क लीटर) शराब
कुल कीमत ₹3,02,610/-,02 चारपहिया वाहन जप्त,06 आरोपी गिरफ्तार
उक्त प्रकरणों में अन्य संलिप्त आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। शीघ्र ही उनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
राजनांदगांव पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!