17 किलोग्राम गांजा की तस्करी करते उत्तर प्रदेश के 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

थाना गुढ़ियारी पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त कार्यवाही

 शशिकांत सनसनी  छत्तीसगढ़


रायपुर गुड़यारी पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को उस समय एक बड़ी कामयाबी मिली जब दो व्यक्ति बैंक में भर कर 7 किलो गांजा को रेल के माध्यम से उत्तर प्रदेश ले जाने के फिराक में थे तभी पुलिस ने दोनों आरोपी को धर दबोच कर मादक पदार्थ को जप्त कर गिरफ्तार किया है थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर 7 से गांजा तस्करी करते दो आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तथा ओडिशा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश ले जाने की फिराक में थे। वही आरोपियों के कब्जे से 17.949 किलोग्राम गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त 03 नग मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹9,27,000/- आंकी गई है।
आरोपियों के विरुद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 45/2026 धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की किया है  दिनांक 12.02.2026 को थाना गुढ़ियारी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर 7 के पास दो व्यक्ति अपने बैग में गांजा रखे हुए हैं और कहीं जाने की फिराक में हैं। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन)  आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के निर्देशन में टीम गठित की गई।
थाना गुढ़ियारी पुलिस ने RPF के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त टीम के रूप में मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर दोनों संदिग्धों को चिन्हांकित कर पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम:
राघवेन्द्र सिंह निवासी बिछुपुरवा, तहसील अकबरपुर, थाना गजनेर, जिला कानपुर देहात (उ.प्र.),झम्मन सिंह निवासी ग्राम बरानदी, पोस्ट जराली, थाना हरदुआगंज, जिला अलीगढ़ (उ.प्र.) बताया।
तलाशी लेने पर उनके बैग से 17 किलो 949 ग्राम गांजा बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट
नशे के विरुद्ध सतत अभियान जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!