अवैध नशे के खिलाफ रायपुर डीसीपी पश्चिम की ताबड़तोड़ कार्रवाई

07 दिनों में आबकारी अधिनियम के तहत 23 बड़ी कार्यवाहियां, 26 आरोपी गिरफ्तार

 


143 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पश्चिम संदीप पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में तथा रायपुर पश्चिम ज़ोन के एसीपी के नेतृत्व में समस्त थाना क्षेत्रों में आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया गया।
इस विशेष अभियान के अंतर्गत अवैध शराब के परिवहन, भंडारण एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कुल 23 प्रकरणों में कार्रवाई की गई, जिनमें —
13 प्रकरण धारा 34(2) आबकारी अधिनियम,10 प्रकरण धारा 34(1) आबकारी अधिनियम
के अंतर्गत दर्ज किए गए।
साथ ही, सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करने वाले 43 व्यक्तियों के विरुद्ध भी आबकारी अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई।
डीसीपी पश्चिम के निर्देशानुसार सभी थाना क्षेत्रों में प्रतिदिन अड्डेबाजी स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब विक्रेताओं एवं तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर प्रभावी नियंत्रण किया जा रहा है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
थानावार जब्ती विवरण :थाना आज़ाद चौक – 12 लीटर,थाना कबीरनगर – 10 लीटर,थाना सरस्वतीनगर – 5 लीटर,थाना पुरानी बस्ती – 16 लीटर,थाना डीडीनगर – 46 लीटर,थाना आमानाका – 18 लीटर
थाना टिकरापारा – 18,लीटर,थाना,राजेन्द्रनगर – 12 लीटर
थाना मुजगहन – 6 लीटर,कुल जब्ती : 143,बल्क लीटर अवैध शराब
पुलिस का संदेश _
अवैध शराब, नशा तस्करी एवं सार्वजनिक अव्यवस्था के विरुद्ध रायपुर पुलिस की नीति “शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance)” की है।
कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!