सायकल से शराब परिवहन करते तस्कर गिरफ्तार, 30 पौवा शराब जब्त

आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही

 


राजनांदगांव _थाना छुरिया पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सायकल से शराब ले जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सायकल में भारी मात्रा में शराब लेकर अवैध रूप से परिवहन कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक क्रमांक 1335 मनोज साहू एवं हमराह स्टाफ ने रॉयल किड्स स्कूल, छुरिया के पास घेराबंदी कर सायकल सवार संदेही को रोका।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कामता निषाद पिता अभिमन्यु निषाद (उम्र 39 वर्ष), निवासी ग्राम नारायणगढ़, चौकी चिचोला, थाना छुरिया, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) बताया। तलाशी के दौरान सायकल के कैरियर पर रखे काले झोले से 30 पौवा शराब बरामद की गई, जिसमें
गोवा शराब – 10 पौवा,देशी प्लेन शोले शराब – 20 पौवा
शामिल है। कुल शराब की मात्रा 5.400 बल्क लीटर एवं कीमत ₹2,800 आंकी गई है।
शराब रखने एवं परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आरोपी का कृत्य अपराध पाए जाने से शराब के साथ घटना में प्रयुक्त सायकल (कीमत ₹2,000) जब्त की गई। इस प्रकार कुल जब्ती ₹4,800 की हुई।
आरोपी को गिरफ्तार कर परिजनों को सूचना दी गई तथा उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा जा रहा है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के नेतृत्व में की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!