दो करोड़ साठ लाख रुपये के अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित कुल 09 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ऑपरेशन “निश्चय” के तहत महासमुंद पुलिस को मिली बड़ी सफलता
दो करोड़ साठ लाख रुपये के अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित कुल 09 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता
ऑपरेशन “निश्चय” के तहत महासमुंद पुलिस को मिली बड़ी सफलत
520 किलोग्राम अवैध गांजा परिवहन प्रकरण में End-to-End कार्यवाही
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स महासमुंद की निर्णायक कार्रवाई
महासमुंद पुलिस द्वारा “नशामुक्त महासमुंद” के लक्ष्य को साकार करने हेतु अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस नीति” के अंतर्गत निरंतर एवं सघन अभियान संचालित किया जा रहा है। संगठित मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई हेतु महासमुंद पुलिस पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
इसी क्रम में थाना कोमाखान में पंजीबद्ध नारकोटिक्स एक्ट के प्रकरण में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) एवं जिला महासमुंद पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए 520 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है। इस प्रकरण में अब तक कुल 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें—
01 थोक खरीददार,02 खुदरा बिक्रीकर्ता
01 परिवहन सरगना,04 परिवहनकर्ता,01 मुख्य थोक विक्रेता (बैकवर्ड लिंक)
शामिल हैं।
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण
• पुणे (महाराष्ट्र) से गांजा मंगाने वाले प्रमुख खरीददार रामदास चंदू सोनवाने को गिरफ्तार किया गया है।
• आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड पाया गया है एवं वह तड़ीपार भी रह चुका है।
• जानकारी अनुसार उसके दोनों पुत्र, पिता के निर्देश पर पुणे क्षेत्र में गांजा वितरण/सप्लाई नेटवर्क में सक्रिय थे।
• विवेचना के दौरान लगभग ₹4 करोड़ की संपत्ति चिन्हांकित की गई है, जिस पर SAFEMA अधिनियम के अंतर्गत संपत्ति अटैच करने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
मुख्य सरगना / परिवहन नेटवर्क (महाराष्ट्र लिंक)
• ओडिशा से महाराष्ट्र तक गांजा परिवहन नेटवर्क संचालित करने वाला मुख्य सरगना आकाश जाधव गिरफ्तार।
• प्रारंभिक जानकारी अनुसार पिछले 01 वर्ष में विभिन्न माध्यमों से 06 बार गांजा ट्रांसपोर्टिंग की गई।
• आरोपी पुणे के एक प्रकरण में पिछले 06 माह से फरार था।
• आरोपी सोशल मीडिया पर “Sarpmitra Akash Jadhav” नाम से सक्रिय है—
YouTube : लगभग 56,80,000 फॉलोअर्स
Instagram : लगभग 3,17,000 फॉलोअर्स
• गांजा तस्करी के साथ-साथ वह सर्प-रक्षा (Snake Rescue) गतिविधियों से भी जुड़ा रहा है।
• आरोपी की लगभग ₹1.5 करोड़ की संपत्ति चिन्हांकित की गई है।
बैकवर्ड लिंक (ओडिशा)
• गांजा संग्रह कर आपूर्ति करने वाला मुख्य आरोपी रंजन दुर्गा (कालाहांडी, ओडिशा) गिरफ्तार।
प्रकरण विवरण,थाना : कोमाखान, अपराध क्रमांक : 03/2026, धारा : 20(ख)(2)(सी), 29 एनडीपीएस एक्ट; 338, 336(3),,340(2) बीएनएस, जप्त गांजा : 520 किलोग्राम,अनुमानित कीमत : ₹2,60,00,000/- (दो करोड़ साठ लाख रुपये)
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
(क) परिवहनकर्ता
सागर बाघ, उम्र 26 वर्ष, निवासी – जालना, महाराष्ट्र,संजीव अहिरे, उम्र 45 वर्ष, निवासी – औरंगाबाद, महाराष्ट्र,सुशील दाभाडे, उम्र 20 वर्ष, निवासी – औरंगाबाद, महाराष्ट्र
आदित्य पाखरे, उम्र 30 वर्ष, निवासी – अहिल्यानगर, महाराष्ट्र
(ख) गांजा परिवहन सरगना / फॉरवर्ड लिंक
आकाश जाधव, उम्र 35 वर्ष, निवासी – अहिल्यानगर, महाराष्ट्र
आपराधिक रिकॉर्ड : अपराध क्रमांक 574/25 | धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट
(ग) गांजा मंगाने वाले (फॉरवर्ड लिंक)
रामदास चंदू सोनवाने – मुख्य खरीददार, पुणे
कुनाल सोनवाने – पुत्र, उम्र 20 वर्ष
प्रतीक सोनवाने – पुत्र, उम्र 19 वर्ष
(घ) गांजा देने वाला (बैकवर्ड लिंक)
रंजन दुर्गा, उम्र 43 वर्ष, निवासी – कालाहांडी, ओडिशा
उक्त संपूर्ण कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं जिला महासमुंद पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई है। यह कार्रवाई अंतरराज्यीय समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसमें महाराष्ट्र एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के सक्रिय सहयोग से आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सकी।
कार्यवाही के दौरान जप्त सामग्री का विधिवत वजन, सील-मुद्रांकन कर पंचनामा तैयार किया गया। सभी गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण की विवेचना जारी है तथा नेटवर्क से जुड़े अन्य संलिप्त व्यक्तियों, वित्तीय लेन-देन एवं संपत्तियों की पहचान कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
महासमुंद पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे से संबंधित किसी भी सूचना को गोपनीय रूप से पुलिस या एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को उपलब्ध कराएं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।