रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही गोगो पेपर’ और हुक्का सामग्री के अवैध नेटवर्क का किया भंडाफोड़

करीब 2 लाख रुपये के रोलिंग पेपर जप्त, COTPA एक्ट के तहत 9 दुकानें सील

 

युवाओं को नशे के जाल से बचाने रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही गोगो पेपर’ और हुक्का सामग्री के अवैध नेटवर्क का किया भंडाफोड़
करीब 2 लाख रुपये के रोलिंग पेपर जप्त, COTPA एक्ट के तहत 9 दुकानें सील

रायपुर _युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन पर रोक लगाने के लिए रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘गोगो पेपर’ और हुक्का सामग्री के अवैध नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के कड़े निर्देश एवं पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर (IPS) के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया।
कार्रवाई के दौरान शहर के कई पान ठेले और गुमटियों को चिन्हित किया गया, जो युवाओं को गांजा सेवन हेतु उपयोग में आने वाले रोलिंग पेपर (Gogo Paper), चिलम एवं अन्य सामग्री की अवैध बिक्री कर रहे थे। पुलिस ने करीब 2 लाख रुपये मूल्य के भारी मात्रा में रोलिंग पेपर जप्त किए, जिनका उपयोग गांजे की सिगरेट (जॉइंट) बनाने में किया जाता है।
COTPA एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त (उरला) सुश्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नॉर्थ जोन की टीमों ने COTPA एक्ट के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों के आसपास अवैध सामग्री बेचने वाले 09 दुकानों/संस्थानों को सील कर बंद कराया।
सप्लाई चेन पर भी शिकंजा


जांच में जप्त रोलिंग पेपर और हुक्का फ्लेवर की आपूर्ति करने वाले मुख्य स्रोतों का पता लगाया गया है। पूछताछ में शहर के भीतर अवैध सामग्री सप्लाई करने वाले थोक विक्रेताओं और सप्लायरों के नाम सामने आए हैं, जिनके विरुद्ध जल्द ही छापेमारी कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयाँ आगे भी लगातार जारी रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!