पुलिस चौकी चिखली की बड़ी कार्रवाई, आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने वाले आरोपी अमीन कुरैशी को किया गया गिरफ्तार,

आरोपी अपने महिला साथी के साथ मृतक को देता था जान से मारने की धमकी पैसों की मांग को लेकर मृतक को लगातार किया जाता था परेशान

शशिकांत सनसनी छत्तीसगढ़

पुलिस चौकी चिखली की बड़ी कार्रवाई,
आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने वाले आरोपी अमीन कुरैशी को किया गया गिरफ्तार ,आरोपी अपने महिला साथी के साथ मृतक को देता था जान से मारने की धमकी
पैसों की मांग को लेकर मृतक को लगातार किया जाता था परेशान
राजनांदगांव _दिनांक 27.12.2025 को मृतक अमित भौमिक द्वारा अपने निवास के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना प्रार्थी द्वारा पुलिस चौकी चिखली में दी गई थी।
उक्त सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
जांच के दौरान परिजनों के कथन, संकलित साक्ष्य एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अपराध धारा 108, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतक को आरोपी द्वारा लगातार पैसों की मांग, मानसिक प्रताड़ना तथा जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।
घटना के बाद से आरोपी फरार था एवं प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए —
पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन एवं
नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में
पुलिस चौकी चिखली एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई।
दिनांक 19.01.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अमीन कुरैशी लखोली स्थित ग्राउंड में छिपा हुआ है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए लखोली स्कूल ग्राउंड से आरोपी को पकड़कर अभिरक्षा में लिया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी
अमीन कुरैशी पिता अकरम कुरैशी, उम्र 30 वर्ष, निवासी लखोली वार्ड क्रमांक 32, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
ने अपनी महिला साथी किंजल ठावरे के साथ मिलकर अपराध कारित करना स्वीकार किया।
आरोपी को दिनांक 20.01.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
आरोपिया किंजल ठावरे की पतासाजी जारी है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण —
नाम — अमीन कुरैशी,पिता का नाम — अकरम कुरैशी,उम्र — 30 वर्ष
पता — लखोली वार्ड नं. 32, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
सराहनीय भूमिका —उक्त कार्रवाई में
चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई,
सउनि विनोद कुमार वर्मा,प्र.आर. अरुण कुमार नेताम,आरक्षक सुनील बैरागी,
चन्द्रकपूर आयाम,गोपाल पैकरा,
सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार एवं उनकी टीम तथा
पुलिस चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका एवं सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!