क्रिप्टो करेंसी एवं शेयर ट्रेडिंग में अधिक लाभ व मासिक ब्याज का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
02 दर्जन से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार
शशिकांत सनसनी छत्तीसगढ़

रायपुर_ क्रिप्टो करेंसी एवं शेयर ट्रेडिंग में अधिक लाभ तथा मासिक ब्याज दिलाने का झांसा देकर 02 दर्जन से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार
किया है। आरोपी द्वारा कुल 26 लोगों से 1,35,14,000/- रुपये की ठगी की गई है।
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण –
आरोपी स्वयं को शेयर मार्केट, IPO, NSE, MSEI, CDSL से जुड़ा निवेश सलाहकार बताता था।
अधिक लाभ एवं मासिक ब्याज देने का लालच देकर लोगों से ऑनलाइन एवं नगद निवेश कराता था।
आरोपी छठवीं पास है, फिर भी तकनीकी माध्यमों से लोगों को भ्रमित कर ठगी को अंजाम देता था।
ठगी की घटनाओं के बाद आरोपी फरार हो गया था।
प्रार्थी की रिपोर्ट –प्रार्थी अमित दास द्वारा थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वर्ष 2021-22 में उसकी आरोपी कुलदीप भतपहरी से जान-पहचान हुई। आरोपी ने प्रार्थी एवं उसके भाई रोहित दास को IPO, NSE, MSEI, CDSL में “मासिक के.बी. प्लान” के नाम पर निवेश करने पर अधिक लाभ एवं मासिक ब्याज का झांसा देकर 15,60,004/- रुपये ऑनलाइन व नगद प्राप्त किए। कुछ समय तक ब्याज की राशि देने के बाद दिसंबर 2024 में आरोपी फरार हो गया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पंडरी रायपुर में अपराध क्रमांक 18/2026, धारा 318(4) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्यवाही –
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एवं सायबर यूनिट तथा थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी की गई। मुखबिर तंत्र, तकनीकी विश्लेषण एवं संभावित ठिकानों पर लगातार रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी की उपस्थिति की पुख्ता जानकारी प्राप्त हुई, जिसके आधार पर आरोपी कुलदीप भतपहरी को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने प्रार्थी सहित कुल 26 लोगों से 1,35,14,000/- रुपये ऑनलाइन एवं नगद ठगी करना स्वीकार किया।
जप्त सामग्री –
01 कम्प्यूटर सिस्टम
01 लैपटॉप
02 नग मोबाइल फोन
पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड –
आरोपी पूर्व में भी इसी प्रकार की ठगी के मामले में थाना टिकरापारा रायपुर के अपराध क्रमांक 456/2025, धारा 420 भादवि. में जेल निरुद्ध रह चुका है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण –
नाम: कुलदीप भतपहरी
पिता का नाम: मुन्ना भतपहरी
उम्र: 38 वर्ष
पता: धमतरी रोड, सतनाम ज्ञान देवपुरी,
थाना टिकरापारा, रायपुर