महाराष्ट्र से लाया जा रहा 40 कट्टा अवैध धान जप्त, चेकपोस्ट में 24 घंटे निगरानी

राजनांदगांव : कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान तथा कोचियों, बिचौलियों द्वारा धान की अवैध खरीदी एवं बिक्री पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान की रोकथाम हेतु जिले के तीन सीमावर्ती स्थानों वनोपज जांच चौकी कल्लूबंजारी, वनोपज जांच चौकी बोरतलाब एवं साल्हेकला अछोली क्षेत्र, अंतर्राज्यीय सीमा जांच चौकी बागनदी (पाटेकोहरा) पर चेकपोस्ट बनाया गया है, जिसमें पुलिस, वन विभाग, मंडी एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा 24 घंटे निगरानी रखे जाने के निर्देश दिये गये हैं।

👉🏽यह भी देखे : पारखत साहू ने संभाला फेकारी सोसायटी का पदभार, जताया मुख्यमंत्री, सांसद एवं जिला अध्यक्ष का आभार

इसी कड़ी में खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम बेंदाड़ी चेक पोस्ट में महाराष्ट्र राज्य से वाहन में लाया जा रहा 40 कट्टा अवैध धान जप्त किया गया। खाद्य अधिकारी श्री रविन्द्र सोनी ने बताया कि बेंदाड़ी चेक पोस्ट में नियमित वाहन चेकिंग के दौरान अवैध धान की जानकारी मिली। जिसमें 40 कट्टा अवैध धान पाया गया। जप्त धान को छुरिया थाना में अभिरक्षा के लिए दिया गया है।

वही जप्त धान का मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। महाराष्ट्र से अवैध धान खपाने के लिए ग्राम झाडीखैरी के किसान के घर धान का परिवहन किया जाया जा रहा था। जप्ती कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार श्री विजय कुमार साहू, सहायक खाद्य अधिकारी श्रीमती हेमा नाग, खाद्य निरीक्षक गरिमा सोरी और प्रतिमा खुटे उपस्थित थी। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य एवं राजस्व विभाग द्वारा जिले में अवैध धान खरीदी एवं बिक्री करने वाले कोचियों, बिचौलियों और परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!