तमिलनाडु (त्रिची) के कुख्यात “रामजी नगर गिरोह” के 06 सदस्यों को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
अंतर्राज्यीय कार कांच तोड़ चोरी गिरोह का रायपुर पुलिस ने किया किया पर्दाफाश
शशिकांत सनसनी छत्तीसगढ़

तमिलनाडु त्रिची गिरोह के 06 सदस्य गिरफ्तार, अंतर्राज्यीय कार कांच तोड़ चोरी गिरोह का रायपुर पुलिस ने किया किया पर्दाफाश
रायपुर _पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट द्वारा अंतर्राज्यीय वाहन चोरी गिरोह के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए तमिलनाडु (त्रिची) के कुख्यात “रामजी नगर गिरोह” के 06 सदस्यों को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार किया गया है।
यह गिरोह देशभर में घूम-घूमकर खड़ी कारों का कांच तोड़कर बैग एवं कीमती सामान चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देता था।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 12.01.2026 को प्रार्थी प्रवेश अग्रवाल द्वारा थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अपोलो डायग्नोस्टिक, रायपुर के सामने खड़ी उनकी कार का ड्राइवर साइड का पिछला कांच तोड़कर अज्ञात चोरों ने कार में रखे लैपटॉप बैग एवं ट्रॉली बैग चोरी कर लिए, जिनमें लाखों रुपये नगद, एप्पल लैपटॉप, सैमसंग टैब, हार्ड डिस्क व बैंक कार्ड थे।
इसी प्रकार थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्र में भी एक अन्य प्रकरण में खड़ी कार से बैग में रखी लाखों रुपये नगद राशि चोरी की गई।
दोनों मामलों में थाना गंज में अपराध क्रमांक 09/26 धारा 305(सी), 3(5) बी.एन.एस. एवं थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 08/26 धारा 303(2), 324 बी.एन.एस. पंजीबद्ध किए गए।
जांच एवं गिरफ्तारी
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट, थाना गंज एवं थाना देवेन्द्र नगर की संयुक्त टीम गठित कर हजारों सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण एवं अंतर्राज्यीय इनपुट के आधार पर जांच की गई।
वारदात के बाद आरोपियों की मूवमेंट रायपुर, दुर्ग, डोंगरगढ़, संबलपुर, टाटा एवं रांची रेलवे स्टेशनों में ट्रेस की गई।
प्रथम सूचना के 96 घंटे के भीतर, पुलिस टीम ने झारखंड के रांची (धुर्वाडैम) से 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो वहां भी वारदात करने की फिराक में थे।
आरोपियों द्वारा पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से चोरी किया गया लैपटॉप गरियाबंद में फेंक दिया गया था, जिसे पुलिस टीम ने 06 घंटे के भीतर बरामद कर लिया।
गिरोह की कार्यप्रणाली
खड़ी कारों में रखे बैग को बनाते थे निशाना
होटल में न रुककर रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म पर रुकते थे
बिना टिकट रेल यात्रा करते थे
पहचान छुपाने हेतु लगातार राज्य बदलते थे
अब तक छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, दिल्ली सहित कई राज्यों में वारदात स्वीकार की
जब्ती
आरोपियों के कब्जे से—01 लैपटॉप,01 टैब
₹25,000 नगद,02 सोने के सिक्के,02 मोबाइल फोन,जप्त किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपी
किट्टू, पिता – स्व. वेल्लू, उम्र 55 वर्ष
ए. विनोद कुमार, पिता – स्व. अलाकिरीसामी, उम्र 43 वर्ष
बाला मुरुगन, पिता – बाला मुरुगन, उम्र 43 वर्ष
कुमरेशन डी., पिता – धर्मा, उम्र 60 वर्ष
भास्कर के, पिता – कदरीवेल, उम्र 55 वर्ष
रंगन ए., पिता – अमरनादन, उम्र 56 वर्ष
(सभी निवासी – तिरूच्चिराप्पल्ली (त्रिची), तमिलनाडु)
प्रकरण में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इस गिरोह की गतिविधियां आंध्र प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तर प्रदेश एवं गुजरात में पाई गई हैं, जिन राज्यों को जानकारी भेजकर अपराध विवरण मंगाया जा रहा है।