37 लाख 50 हजार नगद के साथ ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ 06 आरोपी गिरफ्तार

टी-20 वर्ल्ड कप के पूर्व क्राइम एंड साइबर रायपुर की बड़ी कार्रवाई

शशिकांत सनसनी छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं थाना गंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने 37 लाख 50 हजार रुपये नगद, 10 मोबाइल फोन एवं 3 महंगी चारपहिया गाड़ियां जप्त करते हुए 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर श्री अमित तुकाराम कांबले के निर्देशन में की गई। पूरे प्रकरण की सतत मॉनिटरिंग पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा की जा रही थी।
ऑनलाइन बैटिंग आई.डी. बेचकर कर रहे थे अवैध कमाई
दिनांक 31.01.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत नागोराव गली अंडर ब्रिज के पास कुछ लोग चारपहिया वाहनों में बैठकर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना की तस्दीक उपरांत पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई, जहां 03 अलग-अलग चारपहिया वाहनों में सवार 06 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया।
जांच में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन बैटिंग वेबसाइट (ruckim777.com, classicep777.com) के माध्यम से मास्टर आई.डी. बनाकर कमीशन के आधार पर अन्य लोगों को आई.डी. उपलब्ध कराते थे और क्रिकेट मैचों पर सट्टा खिलाकर अवैध लाभ अर्जित कर रहे थे।
जप्त सामग्री
नगद रकम : ₹37,50,000/-
10 मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹5,00,000/-)
02 महिंद्रा थार वाहन
01 नेक्सा XL-06 कार
कुल जप्त मशरूका की कीमत : लगभग ₹92,50,000/-
आपराधिक पृष्ठभूमि
गिरफ्तार आरोपियों में से राखब देव पाहुजा, जितेन्द्र कुमार कृपलानी, दीपक अग्रवाल एवं सचिन जैन पूर्व में भी अलग-अलग थानों से जुआ प्रकरणों में जेल जा चुके हैं।
कानूनी कार्रवाई
आरोपियों के विरुद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 30/26,
धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं 112(2) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई की गई है।
ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले ग्राहकों की जानकारी भी प्राप्त हुई है, जिनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जप्त नगदी से संबंधित म्यूल बैंक खाते एवं हवाला ट्रांजेक्शन की जांच हेतु फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन की जा रही है। प्रारंभिक जांच में गिरोह के तार महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश एवं अन्य राज्यों से जुड़े होने के संकेत मिले हैं।
गिरफ्तार आरोपी
रखब देव पाहुजा निवासी भिलाई, जिला दुर्ग
पीयूष जैन पिता राजेश जैन, रोहिणीपुरम, रायपुर
जितेन्द्र कुमार कृपलानी उर्फ जित्तू, रायपुर
दीपक अग्रवाल,सकरी, जिला बिलासपुर
कमल राघवानी, निवासी खम्हारडीह, रायपुर
सचिन जैन, गुढ़ियारी, रायपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!