गंज थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन निश्चय के तहत 3 तस्कर गिरफ्तार, 3000 नशीली गोलियां व क्विड कार जब्त

ऑपरेशन निश्चय” के अंतर्गत नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध थाना गंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता

शशिकांत सनसनी छत्तीसगढ़


गंज थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन निश्चय के तहत 3 तस्कर गिरफ्तार, 3000 नशीली गोलियां व क्विड कार जब्त
रायपुर _पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के अंतर्गत नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध थाना गंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता हाथ लगी है।
थाना गंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति ओडिशा से भारी मात्रा में नशीली गोलियां लाकर रायपुर शहर में बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एक्सप्रेस-वे रोड, मैन सराय भवन जाने वाले मार्ग पर पंप हाउस के सामने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से Nitrazepam Tablets (NITROSUN-10) की 300 स्ट्रिप्स (कुल 3000 गोलियां), एक रेनॉल्ट क्विड कार (अनुमानित कीमत ₹3,50,000) तथा मोबाइल फोन बरामद किए गए। जब्त मादक पदार्थ, वाहन एवं अन्य सामग्री की कुल कीमत लगभग ₹4,00,000 आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी _
प्रवीण बघेल, पिता – प्रफुल्ल कुमार बघेल, उम्र 23 वर्ष
निवासी – न्यू शांति नगर, टंडन डेरी रोड, अनुरथ रेजिडेंसी, थाना सिविल लाइन, रायपुर
भावेश खटवानी, पिता – जू खटवानी, उम्र 32 वर्ष
निवासी – क्रिस्टल आर्केड के पीछे, लोधी पारा, थाना गंज, रायपुर
राज दास, पिता – स्व. वीरेंद्र दास, उम्र 24 वर्ष
निवासी – न्यू शांति नगर, चांदनी चौक, थाना सिविल लाइन, रायपुर
पूछताछ में आरोपियों ने ओडिशा से नशीली गोलियां लाकर रायपुर में सप्लाई करने की बात स्वीकार की है। मामले में थाना गंज में NDPS एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
पुलिस द्वारा आरोपियों के नेटवर्क, सप्लाई चैन और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की विस्तृत जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।
रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन निश्चय के अंतर्गत नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि नशीले पदार्थों से जुड़ी किसी भी जानकारी की सूचना तत्काल पुलिस को दें—सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!