रायपुर : शादी से मुकरा प्रेमी, जबरन अबॉर्शन से मासूम की मौत

रायपुर(खमतराई) : रायपुर में 6 महीने पहले लड़की प्रेग्नेंट हुई तो बॉयफ्रेंड ने उसकी जबरन डिलीवरी करवा दी। बच्चा 10 मिनट तक जिंदा रहा, फिर बॉयफ्रेंड और उसके घर वालों ने मिलकर मासूम को जमीन के अंदर दफना दिया। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। जहा रेप पीड़िता ने आरोप लगाया है कि, लोधी पारा स्टेशन रोड के पास रहने वाले कृष्णा साहू से करीब 1 साल पहले एक शादी में दोस्ती हुई थी। दोस्ती प्यार में बदल गई। कृष्णा ने वादा किया कि वह उससे शादी करेगा। फिर दोनों खमतराई इलाके में किराए से लिव-इन-रिलेशनशिप (live-in-relationship) में रहने लगे। आरोपी ने धीरे-धीरे युवती को विश्वास में ले लिया। ⬇️शेष नीचे⬇️
पीड़िता ने बताया कि, शादी का वादा कर उसने शारीरिक संबंध बनाए। जिससे वो प्रेग्नेंट हो गई। जब उसने यह बात कृष्णा को बताई, तो बच्चे को जन्म देने के लिए वह भी तैयार हो गया। लेकिन 6 महीने बाद आरोपी की बहन पायल ने उसे कहा कि बच्चे का अबॉर्शन करवा लो। फिर शादी कर लेना। इस मामले में पीड़िता ने रायपुर SSP डॉ. लाल उम्मेद सिंह के पास आरोपी के खिलाफ शिकायत की है। जिसमें मारपीट का जिक्र भी किया गया है। इस मामले को लेकर खमतराई थाना प्रभारी सचिन सिंह का कहना है कि, FIR दर्ज की गई है। फिलहाल आरोपी फरार है। उसकी पतासाजी की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। ⬇️शेष नीचे⬇️
पीड़िता ने बताया कि, शादी का वादा कर उसने शारीरिक संबंध बनाए। जिससे वो प्रेग्नेंट हो गई। जब उसने यह बात कृष्णा को बताई, तो बच्चे को जन्म देने के लिए वह भी तैयार हो गया। लेकिन 6 महीने बाद आरोपी की बहन पायल ने उसे कहा कि बच्चे का अबॉर्शन करवा लो। फिर शादी कर लेना। इस मामले में पीड़िता ने रायपुर SSP डॉ. लाल उम्मेद सिंह के पास आरोपी के खिलाफ शिकायत की है। जिसमें मारपीट का जिक्र भी किया गया है। इस मामले को लेकर खमतराई थाना प्रभारी सचिन सिंह का कहना है कि, FIR दर्ज की गई है। फिलहाल आरोपी फरार है। उसकी पतासाजी की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।