प्रेम विवाद में दोस्त ने की दोस्त की हत्या – 2 आरोपी गिरफ्तार
अंधे कत्ल की गुत्थी 5 दिनों में सुलझाई गई थाना सोमनी पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही

शशिकांत सनसनी राजनांदगांव छत्तीसगढ़
घटना का विवरण
दिनांक 07.09.2025 को थाना सोमनी अंतर्गत ग्राम जोरातराई रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात शव मिलने की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच की गई।
मृतक की पहचान अजय सिन्हा पिता राधेलाल सिन्हा, निवासी गौरीनगर (राजनांदगांव) के रूप में हुई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर अपराध क्रमांक 206/25, धारा 103 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपियों की गिरफ्तारी :
तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया –
1. अनिल डौण्डे, पिता घनाराम डौण्डे, उम्र 32 वर्ष, निवासी गौरी नगर, थाना सिटी कोतवाली, राजनांदगांव।
2. तुलेश कुमार साहू, पिता रामदास साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी लक्षना मुड़ीपार, थाना गातापार, जिला केसीजी।
हत्या का कारण एवं तरीका :
आरोपी अनिल डौण्डे की प्रेमिका से मृतक अजय सिन्हा के संबंध होने पर अनिल ने हत्या की साजिश रची।
आरोपी तुलेश साहू के साथ मिलकर अजय को घुमाने के बहाने जोरातराई ले जाया गया।
शराब पिलाने के बाद विवाद के दौरान चाकू और पत्थर से वार कर हत्या की गई।
हत्या के बाद आरोपियों ने कपड़े जलाकर व सबूत नष्ट करने का प्रयास किया और फरार हो गए।
पुलिस टीम की सराहनीय कार्यवाही :
यह गंभीर और जटिल प्रकृति का मामला पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में सुलझाया गया।
कार्यवाही में योगदान देने वाले अधिकारी/कर्मचारी
थाना प्रभारी सोमनी – उपनिरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव
प्र.आर. डूलेश्वर साहू, आरक्षक गुलाब चंद्राकर, जी. शंकर राव, क्षत्रपाल वर्मा, भूपेन्द्र वर्माम.आर. ममता टोप्पो, तृप्ति सुर्यवंशी
साइबर सेल राजनांदगांव – निरीक्षक विनय पम्मार, सउनि सुमन कर्ष, आरक्षक जोगेश राठौर, हेमंत साहू, आदित्य सिंह
पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही कर 5 दिनों के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।