चचेरी दीदी ने कराया नाबालिग बहन का दुष्कर्म, पुलिस ने किया 2 आरोपी को गिरफ्तार

सरगुजा | छत्तीसगढ़ राज्य में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां चचेरी दीदी ने नाबालिग बहन काे परिचित के पास भेजकर दुष्कर्म करवाया है। बता दे कि , यह घटना लखनपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी राधेश्याम गुप्ता व नाबालिग की चचेरी बहन को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं बताया जा रहा कि, पहले भी एक अन्य आरोपी शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करता रहा, और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी फ़िलहाल फरार है। पुलिस की टीम फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।