बसंतपुर पुलिस 24 घंटे में चोरी का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

बसंतपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 24 घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपी भेजे गए जेल

गुरुदेव देवांगन, राजनांदगांव । थाना बसंतपुर पुलिस ने कपड़ा दुकान में हुई चोरी के मामले का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गए 7 नग पैंट और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

मोहारा निवासी प्रार्थी चेतन यादव ने 1 अप्रैल 2026 को थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 31 मार्च की रात करीब 3:10 बजे दुकान मालिक का फोन आया, जिसमें कपड़ा दुकान के शटर का ताला टूटने की आवाज सुनाई देने की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने 2–3 संदिग्ध व्यक्तियों को दुकान के पास से भागते देखा। जांच करने पर दुकान का ताला टूटा मिला और रैक से 7 फुल पैंट चोरी होना पाया गया।

मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 146/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदेह के आधार पर हिमांशु यादव (20 वर्ष), राहुल उर्फ गुज्जर राजपूत (19 वर्ष) और उमेश निषाद (22 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार कर ली।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए 7 नग पैंट और घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 08 PZ 4570) जप्त की। इसके बाद आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी राहुल उर्फ गुज्जर राजपूत के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं इस पूरी कार्रवाई में थाना बसंतपुर की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!